फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने कार में मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
भगवानपुर में सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हाईवे पर एक तेल के टैंकर ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हाईवे पर हादसा होने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात शुरू करवाया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी प्रशांत गर्ग बुधवार को कार से परिजनों के साथ रुड़की से भगवानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर कस्बे के पास हाईवे पर क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चार वर्षीय युुवान गर्ग समेत लवी गर्ग व अलका गर्ग घायल हो गए। हादसा होता देख राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को हाईवे से हटवाकर साइड कराकर जाम खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें