फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे संतों से मिले उपजिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर के स्लॉटर हाउस के विरोध में लक्सर में भूख हड़ताल पर बैठे संतों से बृहस्पतिवार शाम एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मुलाकात की। उन्होंने संतों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, लेकिन संत नहीं माने। उन्होंने साफ कहा कि वह पहले स्लॉटर हाउस का निर्माण बंद किए जाने का आदेश उन्हें लाकर दिखाएं, इसके बाद ही भूख हड़ताल खत्म होगी।
विज्ञापन

दुर्गागढ़ स्थित शिव मंदिर के पुजारी संत नरेश बर्फानी, बाबू राम भगत, बाबा फूल गिरीमहाराज, विचारानंद महाराज, अखिलेश गिरी महाराज लक्सर ट्रक यूनियन पर तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अन्य संत भी उनके समर्थन में पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को संतों से मिलने पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा ने संतों से कहा कि स्लॉटर हाउस के निर्माण का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए सरकार इस संबंध में फैसला नहीं ले पा रही। उन्होंने संतों से भूख हड़ताल खत्म करने का आह्वान किया, लेकिन संत अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर एसडीएम वहां से लौट गए।
एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि संतों की भूख हड़ताल को लेकर उन्होंने सारी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर 24 घंटे के बाद संतों की मेडिकल जांच भी करा रही है। उधर, बृहस्पतिवार को संतों की भूख हड़ताल को व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन दे दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने भूख हड़ताल पर बैठे संतों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें