रुड़की स्थित राजकीय इंटर कालेज में छात्रों को टेबलेट वितरित करते विधायक प्रदीप बत्रा व अन्य।
- फोटो : ROORKEE
नगर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के चार छात्रों को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सांकेतिक तौर पर टैबलेट वितरित किए गए। नगर विधायक ने छात्रों को शिक्षा के साथ ही राष्ट्र के प्रति प्रेम जागृत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक ने साइकिल स्टेंड और विद्यालय भवन का लोकार्पण भी किया।
शनिवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर सांकेतिक टैबलेट वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की गई हाईस्कूल और इंटर कॉलेज के होनहार छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल के चार हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को सांकेतिक तौर पर टैबलेट दिए गए।
नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि सीएम ने होनहार छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा करके छात्रों को नई सौगात दी है। फिलहाल चार छात्रों को सांकेतिक तौर पर टैबलेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। जबकि सभी छात्रों को डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने साइकिल स्टैंड भवन का निर्माण एवं विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अशोक त्यागी, प्रभाकर पंत, डॉ. सवर्ण लता मिश्रा, डॉ. रत्ना शर्मा, सतनाम सिंह, राकेश कुमार, गोविंद सिंह राणा, रविकांत सक्सेना, ललित मोहन जोशी, दुर्गेश नंदिनी, रेखा रावत, देवेंद्र पाल, इश्तियाक अहमद, कालीचरण यादव, धर्मपाल, कृष्ण पाल सिंह चौहान, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद थे।