फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एथलेटिक्स और खो-खो में छात्रों ने दिखाया कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन ब्लॉक के तहत न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ का समापन मंगलवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 29 और 30 दिसंबर को हुई। इसमें न्याय पंचायत नारसन, मोहम्मदपुर जट्ट, मखदूमपुर, लिब्बरहेड़ी, लाठरदेवा हुण एवं गाधारोणा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अंडर-14 एवं -19 वर्ग में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। मंच संचालन वीर सिंह पंवार ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शिवानी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय एवं रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में साक्षी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय एवं शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में मुस्कान ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय तथा शैली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रितिक ने प्रथम, वंश ने द्वितीय एवं राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में कार्तिक परमार ने प्रथम, वंश ने द्वितीय एवं तनिष्क ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में कार्तिक परमार प्रथम, जयदेव द्वितीय एवं दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में वंश ने प्रथम, अनमोल ने द्वितीय और कुणाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हुण (नारसन) ने प्रथम और भरत सिंह इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग एवं अंडर-19 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भी पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हुण (नारसन) ने प्रथम और भरत सिंह इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

लंबी कूद अंडर-19 बालक वर्ग में तुषार ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय एवं हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद में रितिक ने प्रथम, तनिष्क ने द्वितीय एवं प्रियांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान अरविंद सिंह, प्रदीप मिश्रा, विपिन तोमर, सौरभ पंवार सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी संदीप खरकियाल, खंड शिक्षा अधिकारी शान-ए-करीम सिद्दीकी एवं ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें