फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मदरसे में पढ़ने वाले छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, घटना के बाद से मदरसे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

भगवानपुर स्थित मदरसा हिदायतुल उलूम में छात्र मोहम्मद इमाज (17) निवासी काशीवरी, थाना जोकीहाट जिला अररिया (बिहार) पढ़ाई कर रहा था। बुधवार करीब ढाई बजे छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मदरसे के मौलाना मोहम्मद राशिद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें मैं इस संसार से जुदा हो रहा हूं और मेरे लिए दुआ करते रहना लिखा हुआ है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र की मौत के मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें