फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में सिलिंडर लगने से छात्र की मौत, कोहराम

विज्ञापन
मृतक- अरुण। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गैस सिलिंडर लेकर जा रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस बीच एक के सिर में सिलिंडर लगने से गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर निवासी अरुण (19) पॉलिटेक्निक का छात्र था। वह काशीपुर से पॉलिटेक्निक कर रहा था। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया था। सोमवार दोपहर वह अपने दोस्त के साथ बाइक से गैस सिलिंडर लेने रुड़की आया था। सिलिंडर लेकर दोनों घर जा रहे थे। जैसे ही वह खंजरपुर के पास पुलिया पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस बीच गैस सिलिंडर अरुण के सिर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें