फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
भगवानपुर मंगलौर बाइपास स्थित एक दुकान में घुसा ट्रक। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। हादसा होता देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के दौरान दुकान बंद होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार रात भगवानपुर-मंगलौर बाईपास से होता हुआ एक ट्रक फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा। फ्लाईओवर के नीचे बने लिंक रोड के पास कुछ दुकानें हैं। इनमें चाय समेत अन्य सामान की दुकानें हैं। सोमवार रात ईद के मद्देनजर दुकान समय से पहले बंद कर दी गई थी। इस बीच ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुुसा। ट्रक ने दुकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। हादसा होता देख लोगों में भगदड़ मच गई और वह मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख चालक किसी तरह से ट्रक से निकलकर वहां से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस बीच दुकान के बगल में ही ढाबे को भी नुकसान पहुंचा है। ढाबा मालिक ग्राम पीररपुरा निवासी भुट्टो हसन ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार से दौड़ रहा था। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें