फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने दिए चार शिक्षकों को हाजिर होने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के फर्जी प्रमाण-पत्रों की जांच कर रही एसआईटी ने रुड़की ब्लॉक के चार शिक्षकों को अभिलेखों सहित 16 सितंबर को हाजिर होने के आदेश दिए है। इस बाबत एसआईटी की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को पत्र भेजा गया है। इनमें से तीन शिक्षक एक ही प्राथमिक विद्यालय में तैनात है।
विज्ञापन

एसआईटी शिक्षकों केे प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है। हरिद्वार जिले में करीब दो दर्जन शिक्षकों के प्रमाण-पत्र एसआईटी की जांच में फर्जी निकल चुके है। इसके बाद कई की सेवा समाप्त करने के बाद मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। कई मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। अब एक बार फिर यह जांच चर्चा में है।
एसआईटी के सदस्य मणिभूषण श्रीवास्तव की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को पत्र लिखा गया है। कहा गया है कि रुड़की के चार शिक्षक शैक्षिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और स्थाई निवास प्रमाण पत्र लेकर 16 सितंबर को एसआईटी के समक्ष उपस्थित हो। इनमें से तीन शिक्षक एक स्कूल में तैनात है। जबकि एक अन्य स्कूल में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। शिक्षकों को केवल अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। आदेश में साफ किया गया है कि अगर कोई शिक्षक अनुपस्थिति रहता है, तो उसके खिलाफ अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी की ओर से पत्र मिला है। जिसमें चार शिक्षकों को प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
-ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें