फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: साहब! पति चरित्र पर करता है शक, युवक से करवाता है जासूसी....महिला ने सुनाई आपबीती

Fri, 20 Sep 2024 02:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

महिला का कहना है कि काम को लेकर पति आए दिन मारपीट करने लगा और उसके चरित्र पर शक करता है। आरोप लगाया कि पति ने उसकी जासूसी के लिए एक युवक छोड़ रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब! पति चरित्र पर शक करता है और जासूसी के लिए एक युवक को पीछे छाेड़ रखा है। विरोध करती हूं तो मारपीट करता है। अब पति का जुर्म और नहीं सहना है। मुझे तलाक चाहिए। पति के उत्पीड़न की शिकायत सुनाते हुए महिला के आंसू छलक आए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति नशा करता है। उसने शादी के कुछ दिन बाद नौकरी भी छोड़ दी। घर चलाने के लिए वह लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करने लगी।

बोली पत्नी- पति के उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं
काम को लेकर पति आए दिन मारपीट करने लगा और उसके चरित्र पर शक करने लगा। आरोप लगाया कि पति ने उसकी जासूसी के लिए एक युवक छोड़ रखा है। वह जब घर से काम करने के लिए निकलती है तो युवक उसका पीछा करता है। वह अब पति के उत्पीड़न से तंग आ चुकी है और तलाक चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Rishikesh:  रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल, पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन


पुलिस के सामने अपनी पीड़ा सुनाते हुए महिला की आंखों में आंसू छलक आए। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शिकायत पर महिला के पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें