फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया डीजल बेचने का आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
रुड़की देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर घटिया डीजल बेचने का आरोप लगाकर हंगामा करते वाहन स्वा? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर घटिया डीजल बेचने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि उक्त पेट्रोल पंप से डीजल डलवाने के कुछ ही घंटों में उनके ट्रकों के इंजन सीज हो गए। ट्रकों को ठीक करवाने के लिए उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन

रुड़की के रामपुर में देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप है। बुधवार को यहां कुछ लोगों ने पहुंचकर हंगामा शुरू किया। झबरेड़ा के लेलपुर निवासी तौफीक ने बताया कि मंगलवार देर रात उन्होंने अपने 10 टायर डंपर में 6500 का डीजल डलवाया था और डंपर को भाड़े पर माल भरवाने के लिए बुग्गावाला भेजा था। वहां माल भरने के बाद डंपर स्टार्ट ही नहीं हुआ। जांच के लिए मिस्त्री को बुलाया तो मिस्त्री ने बताया कि डंपर का इंजन सीज हो गया है। इसका कारण उसने खराब डीजल डाला जाना बताया। तौफीक के अनुसार मिस्त्री ने लाखों रुपये का खर्चा डंपर के सही होने में बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अक्सर इसी पंप से डीजल डलवाते हैं लेकिन इस बार पंप पर डीजल घटिया क्वालिटी का था। वहीं मौके पर पहुंचे रामपुर निवासी मोहम्मद आलम ने बताया कि उन्होंने आज सुबह ही 477 लीटर डीजल अपने 10 टायर ट्रक में डलवाया था। उसे जानसठ भेजा था लेकिन वहां जाकर ट्रक बंद हो गया। वहां भी मिस्त्री ने इसका कारण डीजल खराब होना बताया है। तैमूर ने बताया उन्होंने भी डंपर में डीजल डलवाया था जिसका इंजन सीज हो गया। हालांकि मौके पर लोगों को कोई आश्वासन नहीं मिला। इस पर लोगों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें