फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। संपत्ति के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें दो सगे भाई घायल हो गए। सड़क पर विवाद होने से लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। साथ ही यातायात सुचारु करवाया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी एक ही परिवार के दो पक्षों में संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष ने पुलिस और एएसडीएम से मामले की शिकायत की थी। उसका आरोप है कि मंगलवार की सुबह घर के बाहर कार खड़ी थी। दूसरे पक्ष ने कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर दी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर आ गए और दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं, मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें