फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक पर डेढ़ करोड़ से अधिक के गबन के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान के वरिष्ठ सहायक पर डेढ़ करोड़ से अधिक के गबन के आरोप में लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि पिछले करीब दस वर्षों से जल मूल्य वसूल रहे वरिष्ठ सहायक ने मोटी रकम विभाग के बैंक खाते में जमा ही नहीं कराई। करीब चार महीने पूर्व मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ सहायक को लक्सर से हटाकर हरिद्वार में अटैच कर दिया गया था। पुलिस ने अब जल संस्थान के अधिकारियों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल संस्थान के सब डिविजनल हरिद्वार के एई राजेश कुमार निर्वाल ने बृहस्पतिवार को लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि जल संस्थान के वरिष्ठ सहायक बिंदर कुमार को गबन का मामला सामने आने के बाद शाखा कार्यालय अनुरक्षण खंड पंतदीप हरिद्वार में अटैच कर दिया गया है। बिंदर कुमार ने पिछले करीब दस वर्षों में जल मूल्य के रूप में लोगों से एक करोड़ 72 लाख 16 हजार 100 रुपये वसूले हैं। इस रकम को पीएनबी की मंगलौर, लक्सर और लंढौरा शाखा के खातों में जमा कराया जाना था, लेकिन वरिष्ठ यह धनराशि खातों में जमा नहीं कराई और न ही कोई सूचना जल संस्थान के उच्च अधिकारियों को दी।
संदेह होने पर विभाग की ओर से जांच पड़ताल शुरू की गई तो बिंदर कुमार ने साढ़े सात लाख रुपये विभाग के खातों में जमा करा दिए, लेकिन बकाया की मोटी रकम एक करोड़ 64 लाख 96 हजार नौ सौ रुपये का गबन कर लिया। एई राजेश कुमार निर्वाल का कहना है कि कई बार विभागीय सूचना देने के बावजूद बिंदर कुमार ने बाकी पैसा विभाग को वापस नहीं किया। कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें