फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 डेंगू एवं मलेरिया के प्रति किया जागरूक

Thu, 29 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रैली से लोगों को जागरूक करते हुए स्काउट-गाइड - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को डेंगू एवं मलेरिया को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये छात्र-छात्राओं ने लोगों को बताया कि कैसे डेंगू और मलेरिया को मात दी जा सकती है। 
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट गाइड रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया से हम स्वयं भी निपट सकते हैं। बस जरूरत जागरूकता की है। गंदगी, जमा पानी डेंगू और मलेरिया को जन्म देता है। यदि साफ सफाई रखी जाए तो यह बिमारियां स्वयं ही समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने खंजरपुर, सोलानीपूरम आदि क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया।
 छात्रों ने लोगों को बताया कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें। गंदगी न रहने दें। कूलर, खाली बर्तन, फ्रिज आदि में पानी जमा न होने दें। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लक्षण भी बताए। इस अवसर पर नीलम सिंह, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र पुष्कर, पहल सिंह, शिवांगी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैडेट्स ने स्वच्छता रैली निकाली रैली
खानपुर। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की ओर से खानपुर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर गांव की गली गली में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता रैली निकाली गई। स्वच्छता रैली के बाद एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर मे साफ -सफाई भी की।
प्रधानाचार्य धनश्याम गुप्ता ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने आस-पास साफ सफाई पर ध्यान देना होगा। तभी जाकर स्वच्छ भारत निर्माण का सपना सच होगा। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रविंद्र कुमार, सचिन, सोनू, माणिक्य, पूनम, सुदेशना, पिंकी, संगीता, वंशिका, आरजू, काजल, फरजाना, राहुल, मीनू, शालू आदि माजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें