फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार फैक्टरी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिला सहारनपुर के ग्राम चकहरेड़ी निवासी सागर कुमार (23) भगवानपुर में किराये पर कमरा लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात काम खत्म कर स्कूटी से कमरे पर जा रहे थे। जैसे ही वह खानपुर चौक के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें