फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर रहा विद्यालय

विज्ञापन
रुड़की दिल्ली रोड स्थित आनंद स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते प्रब - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल और छात्रों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने यह भी बताया कि स्कूल में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के जरिये छात्रों को राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने बताया कि समय-समय पर आयोजित शैक्षिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से उच्च कोटि की शैक्षिक व्यवस्था दी जा रही है। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि चरित्रवान बच्चे देश की निधि है। महान वैज्ञानिक डॉ. आनंद स्वरूप आर्य और माता कौशल्या देवी आर्या ने छह फरवरी वर्ष 1996 को स्कूल की स्थापना की थी। इस वर्ष देहरादून में आयोजित टॉय कैथोन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र लक्ष्य श्रीवास्तव, शशांक कच्छवाल और अर्णव गिरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद हुआ। 2021-22 में जेईई एडवांस में पारुल कैरो और दीक्षा देवांगन का चयन हुआ। पूर्व छात्र विवेक पंवार का रणजी ट्रॉफी (रेलवे) में चयन हुआ। विवेक सिंह बोरा का डीआरडीओ में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ। मानसी जोशी (अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर), अतुल कुमार (क्याकिंग/कैनोइंग), यशपाल (कुश्ती), नितिश त्यागी (एथलेटिक्स), आशीष राणा (फुटबाल), नमन गर्ग व यज्ञेश (क्रिकेट) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, हेड मास्टर आशुतोष कुमार शर्मा, जसवीर सिंह पुंडीर, विवेक कुमार पांडेय, विशाल शर्मा, संतोष नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें