फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: बिना पीपीई किट पहले लिए जा रहे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी बिना पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स (पीपीई किट) पहने कोरोना जांच के लिए सैंपल ले रहे हैं। ये स्थिति तब है, जब सिविल अस्पताल में लगातार डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ संक्रमित हो रहे हैं। अस्पताल में खून के सैंपल लेने में भी स्टाफ के सदस्य लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 400 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए सिविल अस्पताल में भी कोरोना सैंपल लिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में जो टीम कोरोना के सैंपल ले रही थी, उसमें से किसी ने भी पीपीई किट नहीं पहनी थी। यहीं नहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना पीपीई किट पहने सैंपल लिए है। लंबे समय से ऐसे देखने को मिल रहा है। सिविल अस्पताल में जहां सैंपल लिए जा रहे हैं, वहां सैंपल देने वाले लोग भी बिना शारीरिक दूरी के खड़े थे। स्वास्थ्य विभाग की ये लापरवाही तब है, जब सिविल अस्पताल में पांच से अधिक डॉक्टर और 12 से अधिक अन्य स्टाफ संक्रमित हो चुका है।
कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मी का पीपीई किट पहनना जरूरी है। अस्पताल में जल्द ही पिछले साल जैसी व्यवस्था कराई जाएगी। केवल एक ही व्यक्ति सैंपल देने के लिए अंदर बुलाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी किट क्यों नहीं पहन रहे हैं, इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय कंसल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें