फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन मेडिकल संचालक के ढाई लाख लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मेडिकल एजेंसी पर काम करने वाला एक सेल्समैन लाखों की रकम लेकर फरार हो गया। मेडिकल एजेंसी संचालक ने उसके घर पर पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। संचालक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के पास विशाल गुप्ता की मेडिकल एजेंसी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व मंगलौर निवासी एक युवक उनकी एजेंसी पर सेल्समैन के रूप में काम करने आया था। वह एजेंसी की दवाइयां और बाजार से कलेक्शन एकत्रित करता था। करीब एक माह पूर्व सेल्समैन ने एजेंसी से 60 हजार रुपये का सामान और करीब दो लाख रुपये का कलेक्शन बाजार से उठाया था। इसके बाद से वह एजेंसी पर नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल पर कॉल की तो बंद आया। उसके घर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि वहां पर भी नहीं है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सुखपाल निवासी थिथकी, मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें