फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में कार्तिक और रचना अव्वल

विज्ञापन
रुड़की हरिद्वार रोड सोलानी पुल स्थित एक पार्क में आयोजित नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित कबड्डी - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत रॉयल यूथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसमें 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कार्तिक और बालिका वर्ग में रचना ने बाजी मारी। इसके अलावा खो-खो और गोला फेंक में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत रॉयल यूथ क्लब की ओर से दो दिवसीय चली प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने गोला फेंक, दौड़, कबड्डी और अन्य प्रतियोगिताएं कर्राइं। 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शेखर प्रथम, रावण द्वितीय और विपिन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी पहले, अंजलि द्वितीय और संगीता तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 800 मीटर दौड़ में कार्तिक, आयुष और आकाश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रचना, शालू और प्राची ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में रिया पाल पहले, स्नेहा द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह खो-खो में रुड़की स्टार की टीम ने बाजी मारी। इस टीम में सोनिया, कोमल, स्नेहा, खुशी, अनु, कार्तिक, अंकित, मोहित, आशीष, कीर्तिका, देवांश, सुशांत, अंशिका, जिया, दिव्या, नेंशी शामिल थीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मूलचंद और लालचंद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष प्रियंका रानी, उपाध्यक्ष अंजलि मौर्य, मनोज कुमार, दीपक सैनी, गुलाब कुमार, समीर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें