फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर की झमाझम बारिश से डूबी सड़कें

विज्ञापन
रुड़की गणेशपुर पुल स्थित देहरादून रोड पर दुकानों के बाहर भरा बारिश का पानी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। शहर में दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से अधिकतर इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। लोगों को सड़कों और गलियों से गुजरने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जलभराव के चलते सड़कों पर जहां-तहां कूड़े के ढेर लग गए। नालियों में भी कूड़ा फंसने से पानी सड़कों पर फैला रहा।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार दोपहर को करीब दो घंटे की झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद शाम तक मौसम साफ रहा। इसके बाद रात में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि इसके बाद बारिश दिनभर रुक-रुककर होती रही। इससे शहर के अधिकतर इलाकों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया। अंबर तालाब में कुछ घरों में पानी भी भर गया। इसके अलावा रामनगर और मालवीय चौक के पास सड़कें पानी से लबालब भर गईं। सड़क किनारे खड़े वाहन भी पानी में आधे डूब गए। ऐसे में बारिश रुकने के बाद भी लोग सड़कों पर आवाजाही नहीं कर पाए। वहीं, बारिश से सड़कों पर फैला कूड़ा करकट भी बहकर नालियों में फंस गया। इससे पानी सड़कों पर उतर आया। बारिश का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें