फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला। तेलपुरा गांव की सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

बिहारीगढ़-बुग्गावाला मार्ग पर तेलपुरा गांव की सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक सप्ताह पूर्व गड्ढों के कारण सड़क पर गन्ने से भरा एक ट्रक पलट गया था, जिससे बड़ा हादसा बचा था। सड़क पूरी तरह से खराब होने पर गड्ढों में बरसात का पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली के पीछे ओवरलोड खनन वाहन भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, तेलपुरा के ग्राम प्रधान नासिर अली ने बताया कि वह कई बार लोक निर्माण विभाग को इसकी जानकारी दे चुके हैं, लेकिन सड़क की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें