फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी रालोद: रतन लाल

विज्ञापन
रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की पत्रकार वार्ता के दौरान नवनियुक्त युव? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल लखेड़ा ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अगर क्षेत्रीय दल उनके साथ गठबंधन करना चाहेंगे तो इस बारे में भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रतन लाल लखेड़ा ने कहा कि उत्तराखंड में जंगलराज है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पहाड़ के जिलों में स्कूल हैं, लेकिन शिक्षक नहीं हैं। अस्पताल हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं हैं। अस्पताल के कार्य एएनएम देख रही हैं। इस दौरान उन्होंने हरमीत सिंह को राष्ट्रीय लोकदल युवा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पार्टी संगठन को प्रदेश में मजबूत करने का काम करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और स्व. अजीत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर आदित्य कुमार, कृष्ण पाल सिंह, मोरध्वज सिंह, जय कुमार, संदीप मलिक, देवपाल राठी, काजी चांद, वीरेंद्र देवरानी, विजेंद्र सिंह, अजय कुमार, मुकेश धीमान, योगेंद्र सिंह, विकेश बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें