फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 पेयजल बकाएदारों की आरसी काटेगा जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान जल्द ही 400 पेयजल बकायेदारों की आरसी काटकर रिकवरी करने के लिए राजस्व विभाग को भेजेगा। राजस्व विभाग बकायेदारों से रिकवरी करेगा। इसके अलावा जिन बकायेदारों के मौके पर न मिलने की पुष्टि करेगा, उनकी फाइल बंद करने के लिए जिलाधिकारी की अनुमति ली जाएगी। उसके बाद उनकी फाइल बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हिमांशु त्यागी ने बताया कि रामनगर, राजेंद्रनगर, आजादनगर, गणेशपुर, सोलानीपुरम, आदर्शनगर, बीटीगंज व चावमंडी क्षेत्र में 400 पेयजल के बकायेदार ऐसे हैं, जो या तो दूसरे शहरों में बस गए हैं या फिर जिंदा नहीं हैं, या फिर मकान को कई पार्टियों के हाथ बेच गए हैं। वर्तमान में उस मकान मेें रहे लोगों ने अपने नाम से नए कनेक्शन ले लिए हैं। कुछ मकान स्वामी ऐसे में हैं, जो दूसरे शहरों में बस गए हैं, वे सालभर में एक सप्ताह के लिए अपने मकान की रेखदेख करने के लिए आते हैं। जल संस्थान 10 साल से इन बकायेदारों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा करता आ रहा है। कुछ बकायेदार ऐसे भी हैं, जो बकाया बिल चुकाने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में ये 400 उपभोक्ता हर साल जल संस्थान की बकायेदारों की लिस्ट में रहते हैं। अब जल संस्थान ने इन बकायेदारों की आरसी काटने का निर्णय लिया है। इन बकायेदारों से राजस्व विभाग द्वारा रिकवरी की जाएगी। जो बकायेदार मौके पर नहीं मिलेंगे, उनकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी के आदेश पर इनकी फाइल को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें