फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनए के घर में चोरी में संदिग्धों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएनए के घर चोरी के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरी के खुलासे के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगा रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर में रुड़की नगर निगम की एमएनए नूपुर वर्मा का आवास है। बुधवार को चोरों ने एमएनए के घर की खिड़की तोड़कर पूरा घर खंगाल लिया था। साथ ही घर में रखी करीब 25 हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह समेत फिंगर एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची थी। देर रात एमएनए की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने शक के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, एमएनए के घर चोरी को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आमजन पुलिस के गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस और सीआईयू की टीम लगी है। जल्द खुलासे का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें