फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप पार्टी पर विश्वास जता रही है जनता

विज्ञापन
मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के नारसन कला गांव में रैली निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के नारसन कला गांव में बाइक रैली निकालकर जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से आप का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को मंगलौर विधानसभा के प्रभारी नवनीत राठी के नेतृत्व में नारसन कलां गांव में बाइक रैली निकालकर जनसंपर्क किया गया। राठी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस व बसपा ने क्षेत्र में किसी तरह का विकास कार्य नहीं किया है। जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। प्रदेश में कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आप की सरकार जनता को बिजली, पानी मुफ्त देने के साथ ही अन्य कई योजनाएं लागू करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में जनता को सोमवार को पांचवीं गारंटी दी है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही जनता को दी गई गारंटी पर सबसे पहले कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमजद उस्मानी, जोन प्रभारी अमित मिश्रा, रजत मंडार, दिलशाद अंसारी, शिवम राठी, राजेंद्र सिंह, रामवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें