रुड़की स्थित अबेकस संस्थान के बच्चों ने वैदिक गणित प्रतियोगिता में लहराया परचम।
- फोटो : ROORKEE
जून में आयोजित नॉर्थ रीजन की अर्थमैटिक और वैदिक गणित प्रतियोगिता में रुड़की के स्टेशन रोड स्थित सिप अबेकस संस्थान के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नॉर्थ रीजन के 10 संस्थानों से बच्चों ने भाग लिया था। परिणाम आने पर संस्थान ने बच्चों का स्वागत किया।
सिप अबेकस के संस्थापक तरंग गुप्ता ने बताया कि जून में नॉर्थ रीजन की अर्थमैटिक और वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें दस अलग-अलग संस्थानों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। उनके संस्थान से 57 बच्चे प्रतिभाग करने पहुंचे थे। इसमें अलग-अलग स्तर पर दस मिनट में 200 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। बुधवार को प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया। इसमें सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग स्तरों पर बच्चों ने ट्रॉफी हासिल कर शहर और संस्थान का नाम रोशन किया। वैदिक गणित प्रतियोगिता में विहान, अंजलि, अर्जुन और अवनी चैंपियन बने। अन्य बच्चों ने स्टार व सुपरस्टार की ट्रॉफी हासिल की। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने अभिभावकों और संस्थान के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।