रुड़की स्थित हरिद्वार रोड स्थित गंगौत्रीपुरम में आयोजित बैठक के दौरान चुने गए गंगौत्रीपुरम विक?
- फोटो : ROORKEE
हरिद्वार रोड स्थित गंगोत्रीपुरम कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने एक समिति का गठन किया है। नवगठित समिति में प्रवीण मित्तल को अध्यक्ष बनाया गया। समिति अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वह कॉलोनी की बिजली और पानी की समस्याओं को प्रमुखता हल कराएंगे।
रविवार को हरिद्वार रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास गंगोत्रीपुरम कॉलोनी के लोगों ने कुलभूषण की अध्यक्षता और शिव कुमार शुक्ला के संचालन में बैठक आयोजित की। इसमें मौजूद लोगों ने कॉलोनी की समस्याओं को हल करवाने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया। इस पर गंगोत्रीपुरम विकास समिति के नाम से एक समिति का गठन किया गया। इसमें कॉलोनी के प्रवीण मित्तल को अध्यक्ष चुना गया। नवीन भारद्वाज को उपाध्यक्ष, शिव कुमार शुक्ला को सचिव, अक्षय कुमार को उपसचिव, देवेंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष और राजीव गर्ग को संप्रेक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावा कुलभूषण, सुभाष शर्मा, सुनील सैनी, महेश शर्मा, सुरेंद्र गिरी, अमरीश कुमार को संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावा सुरेंद्र गिरी, अभिषेक पाल, प्रशांत शुक्ला, अमित शर्मा और योगेश कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं मुकेश रावत और अरुण कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने बताया कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष किया जाएगा।