फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने उप जिलाधिकारी लक्सर से शिकायत कर कुछ पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर पिता और भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही बीचबचाव करने पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। पीड़ित युवती ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एक गांव निवासी युवती अपने पिता के साथ उप जिलाधिकारी लक्सर के पास पहुंची। युवती ने शिकायत में बताया कि दो दिन पहले रात के समय छह पुलिसकर्मी उनके घर आ घुसे। उन्होंने घर में मौजूद उसके भाई और पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटा। युवती का आरोप है कि इस दौरान जब उसने अपने पिता को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी बदतमीजी की। उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद से उसके पिता ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। पीड़ित युवती ने उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा का कहना है कि गाली-गलौज करने के एक मामले में वह पुलिसकर्मियों के साथ निहेंदपुर सुठारी गांव में जांच के लिए गए थे। वहां पर एक परिवार के लोगों ने उनके और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें