फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही लोगों से बिना किसी दबाव व खौफ के मतदान करने की अपील की। इसके अलावा चेतावनी दी कि अराजकता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन




रविवार को एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। मार्च लक्सर कोतवाली से शुरू होकर हरिद्वार रोड मोहल्ला, मेन बाजार, ओवरब्रिज, गोवर्धनपुर रोड मोहल्ला, सोसायटी रोड मोहल्ला, शिवपुरी मोहल्ला, बहादरपुर, खानपुर और गोवर्धनपुर सहित अति संवेदनशील गांव से होते हुए वापस कोतवाली पर संपन्न हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने भौगोलिक स्थिति का अवलोकन कर पूरी जानकारी ली। एसपी देहात ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने और अफवाह फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी नागरिक रंगों का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्भीक होकर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें