मैथोडिस्ट कॉलेज में आयोजित प्रतियेागिता में जीतने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। स्वयं
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के मद्देनजर सीओ मंगलौर की अगुवाई में नगर के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को जागरूक भी किया गया।
बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने कस्बा पुलिस चौकी से शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च शुरू किया। फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए मंगलौर बस स्टैंड पर आकर संपन्न हुआ। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने कहा कि यदि किसी को भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो वह उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सके। इस दौरान कोतवाल अमरजीत सिंह, एसएसआई रफत अली, कस्बा चौकी प्रभारी बलबीर सिंह डोभाल समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।