फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर संपर्क मार्गों पर पुलिस का कड़ा पहरा

विज्ञापन
नारसन क्षेत्र में संपर्क मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नारसन बॉर्डर पर पुलिस की सघन चेकिंग के चलते बाहरी राज्यों से आने वाले लोग संपर्क मार्गों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने बॉर्डर के सभी संपर्क मार्गों पर भी सघन चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। वहीं, नारसन बॉर्डर पर कोरोना जांच के दौरान तीन संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें बॉर्डर से लौटा दिया गया।
विज्ञापन

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पुलिस का बॉर्डर से लेकर संपर्क मार्गों पर कड़ा पहरा हो गया है। खासकर पुलिस का पहरा नारसन बॉर्डर और अन्य संपर्क मार्गों पर है। बाहरी राज्यों के लोग चोरी छिपे संपर्क मार्गों से जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से संपर्क मार्गों पर पहरा बैठा दिया गया है। बुधवार को नारसन क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों पर पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही कई संपर्क मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। पुलिस की ओर से सकौती, बुढपुर जट्ट, खेड़ाजट्ट आदि संपर्क मार्गों पर कड़ा पहरा है। वहीं, नारसन बॉर्डर पर भी बुधवार को वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ वाहन सवारों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान 757 लोगों की जांच की गई। इनमें से तीन लोग संक्रमित पाए गए। लैब साइट इंचार्ज शेखर ने बताया कि संक्रमितों को बॉर्डर से लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें