फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सिपाही और होमगार्ड की सूझबूझ से खुदकुशी कर रहे युवक की जान बच गई। सिपाही और होमगार्ड ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। हालात में सुधार होने पर युवक को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात सिपाही विकास त्यागी और होमगार्ड सुनील रविवार रात करीब दो बजे बंदा रोड के पास गश्त कर रहे थे। अचानक एक घर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग घर में इधर-उधर दौड़ते हुए चिल्ला रहे थे। इस पर दोनों ने घर का दरवाजा खुलवाया और अंदर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उनके बेटे अनस ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली है और कमरा अंदर से बंद है। सिपाही और होमगार्ड ने खिड़की से देखा तो युवक चुन्नी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था और उसके हाथ पैर हिल रहे थे। इस पर सिपाही और होमगार्ड ने दरवाजा तोड़ा और कैंची से फंदे को काटकर युवक को नीचे उतारा। युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। युवक की जान बचाकर सिपाही और होमगार्ड ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें