फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर शांति व्यवस्था बनाने की पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
रुड़की तहसील में ईद को लेकर पुलिस व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते ज्वाइंट मजिस्ट्र? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगर निगम अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को ईद पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि ईद के पर्व में कुछ दिन शेष रह गए है। इसलिए नगर निकायों की जिम्मेदारी है कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं पुलिस अधिकारी शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहे। डाडा जलालपुर गांव में हुए बवाल को देखते हुए उन्होंने खुफिया विभाग के अधिकारियों से भी पूरी तरह से सतर्क और सावधान रहने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी अनहोनी घटना से बचने के लिए सबसे पहले इंटरनेट मीडिया पर विशेष निगरानी बरती जाए। छोटी से छोटी सूचना को भी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, तहसीलदार चंद्रशेखर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें