फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने की दूसरी शादी तो पहली बीवी ने बजा दी 'बैंड'

Tue, 26 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
सिपाही से प्रेम प्रसंग में महिला कांस्टेबल के जान देने के बाद एक और पुलिसकर्मी से जुड़ा कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इत्तेफाक की बात ये है कि इस बार भी आरोपी सिपाही नारसन क्षेत्र का रहने वाला है। सिपाही ने प्रेमिका से शादी कर उसे देहरादून में रखा हुआ था। परिजनों की मर्जी से दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी गांव पहुंच गई और जमकर हंगामा काटा। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद विवाहिता देहरादून में कार्रवाई करने की बात कहकर लौट गई।

यूपी उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर के एक गांव का युवक गोपेश्वर जिले में तैनात है। उसका देहरादून की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साल भर पहले दोनों ने शादी कर ली और देहरादून में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। बीच-बीच में सिपाही गांव भी आता रहा। इस बीच परिजनों ने कांस्टेबल की कहीं और शादी तय कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो दिन पहले संपन्न हुई सिपाही की शादी

सिपाही हफ्ते भर पहले छुट्टी लेकर शादी करने आया था। दो दिन पहले सिपाही की शादी संपन्न भी हो गई, मगर शादी के कई दिन तक चलने वाली रस्में अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि इसकी भनक सिपाही की पहली पत्नी को लग गई और वह देहरादून से सीधे सिपाही के घर आ पहुंची। पति के पहले से ही शादीशुदा होने का पता चलने पर दुल्हन भी ठगी रह गई।

पहली पत्नी के हंगामा करने पर आस पास के ग्रामीण सिपाही के घर पर जमा हो गए। बाद में पहली पत्नी नारसन पुलिस चौकी जा पहुंची और चौकी प्रभारी सुखपाल मान को आपबीती बताई। सिपाही और उसके परिवार को चौकी पर बुलवा लिया गया, मगर सिपाही पहली पत्नी की बातों का माकूल जवाब नहीं दे पाया। चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने बताया कि विवाहिता की ओर से देहरादून जाकर कार्रवाई करने की जानकारी दी गई है।

महिला कांस्टेबल ने की थी खुदकुशी
हफ्ते भर पहले नारसन क्षेत्र के एक सिपाही से जुड़ा मामला सामने आया था। सिपाही की शादी कहीं और तय होने पर महिला कांस्टेबल ने जहर खाकर जान दे दी थी। इस प्रकरण की चर्चाएं अभी थमी भी नहीं थी कि एक और मामला सामने आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें