कोटवाल आलमपुर गांव में पशुओं के अवशेष अंग घर के पास डालने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी दी गई। कुर्बानी के बाद पशु के अवशेष गड्ढा खोदकर दबाने के बजाय एक घर के नजदीक खुले में डाल दिए। इसको लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मुस्तफा व शौकीन पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।