फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के अभाव में केंद्रों से निराश लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नगर में वैक्सीन के अभाव में रविवार को लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इससे क्षेत्र में कई टीकाकरण केंद्र नहीं खुल पाए। ऐसे में लोगों को केंद्रों से निराश होकर लौटना पड़ा। नगर में 45 से ऊपर वाले दो और 18 से ऊपर वाले एक ही केंद्र पर वैक्सीन लग पाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीन के लिए हर दिन 10 से 15 केंद्र बनाए जाते हैं, लेकिन रविवार को नगर के अधिकतर वैक्सीनेशन सेंटर पर सन्नाटा छाया गया। वैक्सीन की कमी के चलते ये सेंटर नहीं खोले गए। जबकि वैक्सीनेशन नहीं होने की जानकारी लोगों को एक दिन पहले नहीं दी गई। ऐसे में केंद्र बंद होने पर अधिकतर लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। विभाग आए दिन 18 से ऊपर वालों को बीएसएम इंटर कॉलेज और गांधी शिल्प विद्यालय में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाता है। इसके अलावा नगर निगम में खोले गए केंद्र पर 18 से ऊपर वालों को दूसरी डोज लगाई जा रही है, लेकिन रविवार को नगर के 18 से ऊपर वाले दोनों केंद्र बंद थे। ऐसे में यहां वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। हालांकि नगर निगम में और मोबाइल वैन से 136 लोगों को वैक्सीन जरूर लगाई गई। वहीं 45 से ऊपर के लिए भी विभाग 10 से 11 केंद्र खोलता है, लेकिन रविवार को सिविल अस्पताल के अलावा भूमियाखेड़ा मंदिर शेखपुरी में 85 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। भूमियाखेड़ा में पंजाबी कल्याण महासभा, रुड़की विकास मंच, समर्पण जनकल्याण समिति की ओर से खोले गए केंद्र का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने किया। इसके अलावा अन्य जगह वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। आवास विकास निवासी संजय कश्यप, मनोज कोठारी और राहुल सैनी आदि का आरोप है कि विभाग को केंद्र बंद करने की एक दिन पहले सूचना देनी चाहिए। वहीं मामले में सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें