फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के लिए यात्रियों ने झेली फजीहत

विज्ञापन
रुड़की रोडवेज अड्डे पर बस की इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर समय से बसें नहीं मिलने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ज्यादा दिक्कत हुई तो रोडवेज पर उत्तराखंड के साथ ही यूपी की बसें भी बहुत कम संख्या में पहुंची। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा फजीहत झेलनी पड़ी। डिपो की 22 बसें चुनाव ड्यूटी में लग जाने के चलते डिपो पर बसों का टोटा बना रहा।
विज्ञापन

आज प्रदेश में मतदान है। चुनाव ड्यूटी के लिए निजी बसों के साथ ही परिवहन की बसों का प्रयोग किया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी में मात्र रुड़की रोडवेज से ही 22 बसें लगाई गई हैं जबकि डिपो के पास कुल मिलाकर 44 बसें ही हैं। ऐसे में आधी बसें चुनाव में चले जाने से संचालन बिगड़ गया। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते यात्री अपने कामकाज पर और अन्य जरूरी जगह भी समय से नहीं पहुंच पाए। एक-एक बस के लिए यात्रियों को डिपो पर लंबा इंतजार करना पड़ा। रविवार को बसों के लिए यात्री दिनभर भटकते नजर आए। खासकर दिल्ली, सहारनपुर और देहरादून जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हुई। इन रूटों पर बसों की संख्या की अपेक्षा यात्रियों की संख्या ज्यादा थी।
दिल्ली जा रहे विकास दुबे और संयम धीमान का कहना है कि करीब डेढ़ घंटे से दिल्ली की बस का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान दो बसें निकलीं लेकिन उनमें खड़े होने की भी जगह नहीं थी। वहीं देहरादून जाने वाले अमन गुप्ता और राधिका ने बताया कि एक घंटे से ज्यादा समय हो गया लेकिन किसी भी प्रदेश की बस नहीं आ रही है जबकि पहले यूपी परिवहन निगम की बसें आती रहती थीं। पूछताछ केंद्र पर भी ये कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि बसों की संख्या कम है इसलिए इंतजार करना पड़ेगा। मामले में एआरएम आलोक बेनवाल का कहना है कि डिपो की 22 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। अन्य डिपो की बसों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इस वजह से यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें