फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ओ लाडो तू सही सलामत वापस आजा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ओ लाडो तू सही सलामत वापस आजा... तेरी साथ कोई अनहोनी न हो।’ इसी दुआ के साथ स्थानीय लोग और दुकानदार पिरान कलियर से लापता हुई मासूम बच्ची की सलामती की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग छह साल पहले फेरूपुर से लापता हुई बच्ची को याद कर सिहर भी उठ रहे हैं, जिसका आज तक पता नहीं चला।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी सात साल की मासूम बच्ची के लापता हुए तीन दिन बीत चुके हैं। बेटी की याद में माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेटी की वापसी की आस में दोनों पुलिस के साथ कलियर क्षेत्र में आंखें में आंसू लिए भटक रहे हैं। बेटी की याद में मां अपनी सुध भी खो चुकी है। मां की हालत को देख स्थानीय निवासी बच्ची की सलामती के लिए दिनरात दुआ कर रहे हैं। अजीम सिद्दीकी, खालिद साबरी, राशिद, शाहिद, सईद कुरैशी, रईस आदि दुकानदारों का कहना है कि बच्ची के लापता होने के बाद उसकी मां बेसुध है। यह हालत देखी नहीं जा रही है। इसलिए दरगाह में दुआ कर रहे हैं कि बच्ची सही-सलामत मिल जाए।
फेरूपुर से लापता बच्ची आज तक नहीं मिली
जनवरी 2014 में बहादराबाद क्षेत्र के फेरूपुर से एक बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस से लेकर सीबीसीआईडी तक ने उसकी तलाश की थी, लेकिन आज तक बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन उसके वापस आने की आस छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की तलाश के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस, सीआईयू की अलग-अलग टीमों बच्ची की तलाश में लगाया गया है।
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें