फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गैरजरूरी क्रॉसिंग बंद करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एनएच के एई को ज्ञापन देकर हाईवे पर गैर जरूरी क्रॉसिंग सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस उत्तराखंड एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट, अध्यक्ष अफजाल त्यागी, सदस्य मुकेश कुमार, तरुण सैनी, नवीन सैनी, जावेद, इसरार, संजय सैनी ने मंगलवार को एनएच के एई राघव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रुड़की से मंडावर तक हाईवे पर विभिन्न प्रकार की समस्या होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्राम सालियर के पास अंडर पास नीचा बनाया गया है। इससे ट्रक आए दिन अंडर पास में फंस जाते हैं। इससे जहां वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं तो वहीं जाम भी लग जाता है। किशनपुर, करौंदी, भगवानपुर, मक्खनपुर, सिसोना, चौल्ली शाहबुद्दीनपुर, माहड़ी चौक व रायपुर चौक समेत अन्य जगह पर हाईवे पर रेलिंग नहीं है। जगह-जगह हाईवे पर क्रॉसिंग कर रखी है। इसके चलते हादसे बढ़ रहे हैं। इन क्रॉसिंग को बंद करवाया जाए। रुड़की से लेकर मंडावर तक हाईवे की सर्विस रोड कुछ जगह नहीं बनी हुई है। उन्होंने इस अधूरी सर्विस रोड को भी पूरा करवाए जाने की मांग की। वहीं उन्होंने बताया कि पूरे हाईवे पर कहीं भी कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाया गया है। इससे बाहरी लोगों और ट्रक चालकों को भारी परेशानी होती है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो एनएच के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। मामले में एई राघव त्रिपाठी का कहना है कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। जल्द ही समस्याएं हल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें