फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कराए पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर कराने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगठन की हरिद्वार इकाई के संरक्षक संजय वत्स के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित वेतन विसंगति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार और प्रदेश महामंत्री पंचम सिंह बिष्ट से मुलाकात की। संरक्षक संजय वत्स, संयुक्त मंत्री राजीव शर्मा और रविराज सैनी ने प्राथमिक शिक्षकों के वेतन से जुड़ी विसंगतियों को लेकर बातचीत की। साथ ही प्राथमिक शिक्षकों को 4200 से 4600 ग्रेड पे देने की मांग को तथ्यात्मक रूप से दोहराया। बताया कि शिक्षकों को भी अन्य महकमे में कार्यरत कर्मचारियों की तरह ही 4200 से बढ़ाकर 4600 ग्रेड पे दिया जाए। इसके अलावा सामूहिक जीवन बीमा की राशि दो से बढ़ाकर 10 लाख करने, कोविड-19 में कार्य कर रहे शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की तरह प्रोत्साहन राशि दिलाए जाने संबंधी मांगपत्र भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। कहा कि अगले सप्ताह शासन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। इन मांगों को भी अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें