फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सर के यात्रियों के दिल्ली जाने की डगर अब होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई आनंद विहार-कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जल्द होगा शुरू
विज्ञापन




ट्रेन का समय किया निर्धारित, जल्द ही तारीख की जाएगी निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। जल्द ही कोटद्वार से चलकर आनंद विहार-कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। रेलवे विभाग नई गाड़ी का संचालन करने जा रहा है। जो लक्सर होते हुए मेरठ के रास्ते दिल्ली तक पहुंचेगी। रेलवे द्वारा ट्रेन का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। लेकिन अभी इसके चलने की तिथि निश्चित नहीं हुई है।



रेलवे विभाग दिल्ली तक की यात्रा को सुगम बनाने के लिए एक नई ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन कोटद्वार रेलवे स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल तक का सफर पूरा करेगी। रेलवे विभाग के मुताबिक इस ट्रेन को चलाने का उद्देश्य उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के यात्रियों को दिल्ली तक कम समय में अच्छी यात्रा देने का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन कोटद्वार से रात के समय किया जाएगा। अभी तक यात्रियों को कोटद्वार से दिल्ली की यात्रा के लिए रोडवेज बस से यात्रा करनी पड़ रही थी। अब इस ट्रेन से उनकी यात्रा आसान हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का नाम अभी आनंद विहार कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन दिया गया है। यह ट्रेन कोटद्वार से चलकर नजीबाबाद, मुअज्जमपुर नारायण, लक्सर, रुड़की, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर व मेरठ होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन लक्सर में रात 11:54 पर आएगी। इसके बाद 12 बजे लक्सर से रवाना होगी। हालांकि, अभी ट्रेन के संचालन की तारीख निश्चित नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें