फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसीखियां बांट रहे दवा, मरीज की जान से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल स्थित दवा काउंटर पर नौसिखिया स्टाफ मरीजों को दवा बांट रहा है। कई बार गलत दवा देने या दवा लेने का गलत तरीका बताने पर मरीजों का काउंटर पर मौजूद स्टाफ से विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दवा काउंटर पर मरीजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यहां मौजूद स्टाफ में नए कर्मचारी या अस्पताल में इंटर्नशिप करने आए विद्यार्थी शामिल होते हैं। सोमवार को भी सती मोहल्ला निवासी इकराम अपने बच्चे की दवा लेने काउंटर पर पहुंचे। उन्होंने दवा ली तो वहां तैनात स्टाफ ने दवा लेने का तरीका बता दिया। मरीज को थोड़ा शक हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा और दवा लेने का जो तरीका स्टाफ ने बताया था उसकी जानकारी दी। मरीज के अनुसार दवा काउंटर पर जो तरीका बताया गया था वह बिल्कुल उलट था। यदि स्टाफ के बताए तरीके से दवा देता को बच्चे की तबीयत ठीक होने के बजाय बिगड़ जाती।
वहीं आदर्शनगर निवासी सुमित के अनुसार भी दो दिन पहले काउंटर पर उन्हें जो दवा दी गई, बाहर मेडिकल संचालक के अनुसार वह बिल्कुल गलत थी। उन्होंने बेटी के लिए हड्डी वाले डॉक्टर से पैर का दर्द कम होने की दवा ली थी। वहीं स्टाफ ने उन्हें पेट का दर्द कम होने की दवा दी। जब उन्होंने दोबारा मौके पर पहुंचकर शिकायत की तो उनसे ही अभद्रता की गई। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि मामले की उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अब अपने स्तर से मामले की जांच की जाएगी। गलत दवा देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें