फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र में नए हाईवे का काम हुआ शुरु

विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र में हाइवे के निर्माण को लेकर माजरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ों को कटवाने - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
क्षेत्र में नए हाईवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईवे क्षेत्र में आने वाले पेड़ों को वन विभाग को टीम ने कटाई के लिए उनकी नापतौल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र में नया हाईवे बनना प्रस्तावित है। यह मार्ग क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर, माजरा, बेहड़ेकी सैदाबाद, देवपुर, पाड़ली गेंदा धर्मपुर व कमेलपुर गांवों के खेतों से होकर जाएगा। हाईवे के निर्माण को लेकर पहली प्रक्रिया रविवार से चालू हो गई है। वन विभाग की टीम ने इकबालपुर के समीप हरचंदपुर माजरा गांव के दक्षिण दिशा में पेड़ों की नापतौल शुरू कर दी है। इकबालपुर झबरेड़ा मार्ग के किनारे खड़े पेड़ों को चिह्नित कर निशान लगाए जा रहे हैं। वन दरोगा राजेश ने बताया कि नए हाईवे निर्माण को लेकर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जो पेड़ चिह्नित किए जा रहे हैं उनकी जल्द ही कटाई शुरू की जाएगी। इस दौरान टीम में परमजीत, राजेश चौहान व संजय मौजूद रहे। वहीं, हाईवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर ग्रामीण गजेंद्र सिंह, अनिल त्यागी, महकार व शराफत आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें