फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारसन के किसान ने पीएम को बताए जीवामृत खेती के फायदे

विज्ञापन
हरिद्वार में आयोजित प्रधानमंत्री को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनते किसान एवं अधिकारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘पीएम किसान एवं कृषक उत्पादक संघ स्कीम’ के अंतर्गत जिले के किसानों से वीसी कक्ष, कलक्ट्रेट में संवाद स्थापित किया। इस दौरान हरिद्वार जिले के नारसन ब्लॉक के जसवीर सिंह को प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि उन्होंने संघ एफपीओ (कृषक उत्पादक संघ) के माध्यम से गोबर एवं गोमूत्र से जीवामृत ऑर्गेनिक बनाया है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती और फसल की अच्छी पैदावार होती है।
विज्ञापन

जसवीर सिंह ने प्रधानमंत्री से वार्ता करते हुए कहा कि एफपीओ के गठन के बाद जीवामृत के उपयोग से फसल के उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीवामृत जैविक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की प्रशंसा की। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि देशभर में 10 हजार एफपीओ के गठन के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को हरिद्वार जिले में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। प्रारंभिक चरण के लिए हरिद्वार के सभी छह ब्लॉकों को कवर कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2021 में कोरोना वैक्सीन, आयुष्मान भारत, अच्छे अस्पताल, डिजिटल इंडिया को नई ताकत मिली है। जीएसटी कलेक्शन में भी पुराने रिकार्ड टूटे हैं। आज हमारा देश अपनी विविधता और विशालता में भी नया कीर्तिमान बना रहा है। पीएम किसान योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया गया एवं किसान उत्पाद संगठनों को 14 करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी ग्रांट का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, संयुक्त सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार लाल संगलौर, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, प्रभारी अधिकारी एनआईसी. यशपाल सिंह, जिला प्रबंधक नाबार्ड अखिलेश डबराल, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, डीएमआई अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें