फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: झोपड़ी में आग लगने से मशरूम की फसल व पुआल जले

विज्ञापन
विज्ञापन
मशरूम की खेती के लिए बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से फसल और पुराल जलकर राख हो गए। पुलिस व अग्निशमन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ोली व बसवा खेड़ी मार्ग पर चार मशरूम उत्पादकों में राहुल, मोहित, आशीष व अमित ने झोपड़ीनुमा बने हट में मशरूम की खेती की हुई है। बुधवार दोपहर को मजदूर हट में काम कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से पुराली से बनी झोपड़ी में आग लग गई। इससे मशरूम की फसल और पुराल सब जलकर खाक हो गए।



सूचना मिलते ही झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों को झोपड़ी से बाहर निकलवाया और घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि झोपड़ी में काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें