फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर 20 युवकों ने घर पर किया हमला

विज्ञापन
सत्ती मोहल्ले में घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
दो पक्षों में हो रहे झगड़े काे सुलझाने की कोशिश करने वाले युवक के घर पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ हमला बोल दिया। युवकों ने गेट में तोड़फोड़ की और स्कूटी व घर के बाहर लगे मीटर तोड़ डाले। घर के अंदर बंद महिलाएं और बच्चे चिल्लाते रहे। काफी देर तक तोड़फोड़ करने के बाद युवक गाली-गलौज और धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन




सती मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिनों से कुछ युवाओं के बीच किसी बात पर विवाद व मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। सोमवार रात भी सती मोहल्ले में दोनों गुटों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान एक युवक ने दोनों के बीचबचाव करने का प्रयास किया। इससे नाराज एक गुट ने युवक को पकड़ना चाहा लेकिन स्थिति को भांपते हुए बीचबचाव करा रहा युवक वहां से निकल गया।

इसके बाद रात के समय 15-20 युवक डंडे और धारदार लेकर युवक के घर के बाहर पहुंच गए। मामले में मोहम्मद मेहताब निवासी सत्ती मोहल्ला कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की ने तहरीर में बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने मोहल्ले के कई घरों पर हमला कर दिया। महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन




छोटे भाई महताब की स्कूटी और विद्युत मीटर तोड़ने के साथ ही चाकुओं से दरवाजों पर वार किया गया। इसके बाद पूरे मोहल्ले के लोगों को तलवार और चाकू आदि दिखाकर गाली देते हुए चले गए। मोहम्मद मेहताब ने बताया कि उनकी और उनके परिवार की किसी ने कोई रंजिश नहीं है और न ही कोई विवाद है।

बावजूद इसके उनके घर पर हमला बोल दिया गया। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सत्ती मोहल्ले में घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें