फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत पर तीन दोस्तों पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व गंगनहर में डूबे कक्षा नौ के छात्र का शव बरामद होने के मामले में परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी कक्षा नौ के छात्र पंश पाल (17) अपने तीन दोस्तों के साथ 31 दिसंबर को कलियर में घूमने आया था। इसी दौरान वंश संदिग्ध परिस्थितियों में गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। शनिवार को पुलिस ने उसका शव रुड़की के पीर बाबा कालोनी के पास गंगनहर से बरामद किया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। इस बीच परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर मारपीट कर गंगनहर में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया था। साथ ही मामले में कलियर थाने में तीनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर तीनों नाबालिग दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में तीनों छात्रों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें