पुलिस ने की कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील
लक्सर। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस और अद्धसैनिक बल ने पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में लक्सर में फ्लैग मार्च किया। बताया कि यात्रा के दौरान सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों की भी निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं बनाने और यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई।
सीओ देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में लक्सर - रुड़की मार्ग, लक्सर - हरिद्वार मार्ग, लक्सर - गोवर्धनपुर मार्ग के अलावा नगर और सुल्तानपुर सहित संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को मार्ग और क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी दी गई। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। यात्रा के दौरान सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों की भी निगरानी की जाएगी। किसी प्रकार की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने अथवा यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आमजन और शिवभक्तों के साथ मृद व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, चौकी प्रभारी विपिन कुमार, यशवीर सिंह नेगी, अजय कुमार, दीपक चौधरी, राजीव उनियाल सहित पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल रहे।