फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 1 सितंबर से शुरू हो रहा खेल महाकुंभ, चार स्तर पर होगी परीक्षा

Mon, 27 Jul 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा विभिन्न खेलों में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

30 सितंबर तक ग्राम से जिला स्तर तक होगी प्रतियोगिताएं
रुड़की। प्रदेश में युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सितंबर से खेल महाकुंभ का आयोजन शुरू किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 30 सितंबर तक चार स्तरों पर आयोजित होगी। ग्राम, न्याय पंचायत, विधानसभा और सांसद स्तर पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं में 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के लिए युवा कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे ने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिन्हें अगले स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। विभाग की ओर से सभी विकासखंडों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सभी स्तरों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन और युवा कल्याण विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा इसमें हिस्सा ले और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

इन खेलों में दिखा होगा युवाओं को अपना हुनर
कबड्डी, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबॉल, पिट्ठूू, मलखम्ब, रस्साकसी, फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, टेबिल टेनिस, ताईक्वांडो, बॉस्केटबॉल, हॉकी, योगासन, बेसबॉल और हैंडबॉल में युवाओं को अपनी प्रतिभाएं दिखानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें