विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिलकर गंगा, सोलानी नदी के तटबंधों की मरम्मत और ढंडेरा में रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण करवाने की मांग की।
शनिवार को विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दिल्ली में उत्तराखंड सदन पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर बताया कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र में हर साल बरसात के दिनों में गंगा और सोलानी में आने वाली बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित होते हैं। उनके प्रस्ताव पर गंगा बाढ़ नियंत्रण कमीशन ने बाढ़ से बचाव के लिए गंगा नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 111 करोड़ रुपये का प्राक्कलन बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था, जो लंबित पड़ा है। सोलानी नदी के तटबंध के लिए 11 करोड़ की योजना भी बजट न होने से शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा विधायक ने लक्सर-रुड़की हाईवे पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ढंडेरा फाटक पर अंडरपास बनवाने की मांग की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तीनों प्रस्तावों पर संबधित मंत्रियों से मिलकर जल्द समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया है। संवाद