फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव बरामद, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
रुड़की सिविल अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिजन। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व लापता युवक का शव आसफनगर झाल से बरामद हुआ है। सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस से अभद्रता भी की। काफी देर तक परिजन अस्पताल में हंगामा करते रहे। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तेलीवाला निवासी शोएब (20) पुत्र मोहम्मद सलीम 28 अप्रैल को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। साथ ही बताया था कि 28 अप्रैल को शोएब को गांव के ही एक युवक के साथ मजदूरी के लिए गया था। उसने ही बेटे को लापता किया है। तभी से पुलिस और परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को लोगों ने आसफनगर झाल के पास गंगनहर में एक युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराई तो शव शोएब का निकला। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि जिस युवक ने बेटे को लापता किया था, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए ही उसे छोड़ दिया था। पुलिस कार्रवाई करती तो शायद उनके बेटे की साथ ऐसा नहीं होता। गुस्साए परिजनों ने पुलिस से अभद्रता भी की। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें